सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के एकसार हरिजन बस्ती में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में 19 रिहायशी झोपड़ियां सहित पांच बकरियां व एक मोटरसाइकिल लाखो का सामान जलकर राख हो गया, फायर ब्रिगेड के न पहुंचने पर लोगो मे आक्रोश भी रहा प्राप्त जानकारी के अनुसार एकसार गांव के हरिजन बस्ती के लोग काम करने गए थे इसी दौरान मनु राम की झोपड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया आग की लपटें इतनी तेज थी जिससे किसी की हिम्मत नहीं जुट पा रही थी देखते देखते आग ने दर्जन से अधिक झोपड़ियो तक फैल गयी और उसमें रखा खाने-पीने सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जिसमे मनु राम की एक झोपड़ी,सुरेश राम की दो झोपड़ी एक मोटर साइकिल और तीन बकरी और दो बकरी के बच्चे, मायाराम की 2 झोपड़ी, देवराम की 3 झोपड़ी, हरिद्वार राम 2 झोपड़ी, मुन्ना राम की 2 झोपड़ी, बद्दु राम की 2 झोपड़ी, स्वामीनाथ की चार झोपड़ी जलकर राख हो गई। वहीं झोपड़ी में रखा अनाज सहित लाखों रुपए का सामान भी जलकर राख हो गया, वहीं मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य अनंत मिश्रा ने हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने की आश्वासन दिया।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

