बांसडीह (बलिया) भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बांसडीह अंबेडकर तिराहा स्थित लगे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के समक्ष बाबा साहब के अनुयायियों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर बड़े धूम धाम से उनकी जयंती मनाई गई।इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों सहित उनके अनुयायियो ने केक काट कर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक गोष्ठी का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। एक तरफ गठबंधन के सपा विधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह व बसपा के विधानसभा अध्यक्ष बच्चा राम दीवान, कन्हैया राम, सुशील राम, जय राम, सुरेंद्र निषाद, रणजीत वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रभारी बृजभान चौहान डॉ डीके शुक्ला मंडल संयोजक लक्ष्मण दुबे, मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा, बब्बन सिंह रघुबंशी, मून कुमार आदि लोगों ने जयंती बड़े धूम धाम से मनाया गया।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

