रतसर (बलिया) लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 की रणभेरी बज चुकी है परंतु आदर्श आचार संहिता की जम कर धज्जियां उड़ रही है और प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है ।अभी भी कई जगहों पर पीएम व सीएम की तस्वीर वाली होर्डिंग लगी हुई है ।
आदर्श चुनाव आचार संहिता के दायरे में सभी प्रकार के राजनैतिक बैनर, पोस्टर व होर्डिंग आती है ।आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से ही राजनैतिक होर्डिंग के साथ-साथ नेताओं के होर्डिंग, बैनर पोस्टर हटवाने की कवायद जोरों पर की गई । लेकिन वहीं जनपद के कई स्थानों पर पीएम मोदी व सीएम योगी की फोटो लगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना की होर्डिंग्स अभी लगी हुई हैं जिसे हटाने की कवायद अब तक न तो स्थानीय प्रशासन ने किया न ही जिला प्रशासन ही इसे संज्ञान में लिया है । बताते चले कि बलिया लोकसभा अंतर्गत रतसर से नगरा मार्ग पर मेउली मोड़ के पास अभी भी मोदी व योगी की तस्वीरों सहित लगा सौभाग्य योजना का बोर्ड आदर्श आचार संहिता की सच्चाई को बयां कर रहा है । आगे बढ़े तो बहादुरपुरकारी गांव के पास मेन रोड पर ही ग्राम ज्योति योजना का बोर्ड मोदी योगी की तस्वीरों के साथ सीना ताने खड़ा है जिसे सही तरिके से ढका नही गया है । वही सलेमपुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी गांव के पास मिश्रौलिया गांव के प्राथमिक विद्यालय के चहारदीवारी से सटे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का बोर्ड आदर्श चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहा है ।पता नही कब तक प्रशासन अपनी निद्रा से जागेगा ।
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

