बांसडीह (बलिया) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्यासी के रूप में पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा को प्रत्याशी बनाये जाने पर रविवार को काग्रेस कार्यकर्ताओ की एक बैठक बांसडीह में आयोजित हुई।जिसमें सर्वप्रथम काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पूर्व सांसद डा राजेश मिश्रा को सलेमपुर लोकसभा का प्रत्याशी बनाये जाने पर आभार ब्यक्त व धन्यवाद किया गया। और उनके प्रथम बार आगमन पर उनके स्वागत के लिये कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई।
बैठक में मुख्य रूप से महेन्द्रनाथ शुक्ला, राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख उमाशंकर पाठक, रघुबर मिश्रा, शशिभूषण मिश्रा, राजनाथ पांडेय, संतोष चौबे, धनञ्जय पांडेय, शमशुल हक़ अंसारी, श्रीप्रकाश मिश्रा, मुखिया जी, मथुरा मिश्रा, ददन पांडेय, चुनु खां, श्रवण पांडेय, रामदयाल तिवारी, लक्की शुक्ला, संजय पांडेय,गोपाल तिवारी, शिवानंद दुबे, कमलेश्वर दुबे आदि लोग उपस्थित रहे, बैठक की अध्यक्षता सचितानंद तिवारी एवम संचालन अवनीश कुमार पांडेय ने किया।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

