सिकन्दरपुर (बलिया) लंबे समय से सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर आम लोगों का इंतजार अब खत्म हो गया हैं, कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश मे कुल 18 प्रत्याशियों की लिस्ट को जारी कर दिया है, जिसमें सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने जुझारू और बेदाग व्यक्तित्व के धनी राजेश मिश्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है।
राजेश मिश्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि पार्टी ने मुझे मेरे गृह जनपद की सलेमपुर सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया है जो आप सभी के सहयोग बिना ये लड़ाई संभव नहीं है, यह खबर सुनने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह खुशियां मनाई और आपस में मिठाइयां भी बांटी।
बतातें चलें कि राजेश कुमार मिश्रा एक भारतीय राजनीतिज्ञ व कांग्रेस के जुझारू व बेदाग छवि के नेता हैं, वह कांग्रेस के टिकट पर 2004 के लोकसभा चुनाव में खड़े हुए और वाराणसी से सांसद चुने गए लेकिन 2009 में अपनी सीट हार गए वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं, उन्होंने छात्र जीवन में ही अपनी राजनीतिक सफर की शुरूआत किया था।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता


