Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: कौशल विकास केंद्र का हुआ उद्घाटन, मुख्य अतिथि ने कहीं ये बात

सिकन्दरपुर (बलिया) प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत संचालित सहयोग स्किल सेंटर का उद्घाटन शनिवार को नवानगर में संपन्न हुआ, उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अभय सिंह स्किल अधिकारी लखनऊ ने मौजूद छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर उनको प्रशिक्षित किया जाय ताकि वह बेरोजगार न रहे।केंद्र सरकार का भी लक्ष्य है कि युवाओं को प्रशिक्षित कर स्वावलंबी बनाया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संतोष वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर पूर्व एडीओ परशुराम वर्मा कवि श्री नंद जी नंदा, चंदन सिंह, पंकज अवस्थी, मेराज अंसारी, अमन पांडे, राज मार्बस, डब्बू, सत्येंद्र, सौरभ कुमार, सुनीता श्रीवास्तव, फूल कुमारी वर्मा, शशिकांत, प्रेमलता शाह व धनंजय आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---