Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: मुण्डन संस्कार मे भाग लेने आया बालक नदी में डूबा, शव की तलाश जारी


दोकटी (बलिया)  पड़ोसी के मुण्डन संस्कार में भाग लेने आये मुलायम नट पुत्र शिवजी नट दोकटी थाना क्षेत्र के सती घाट पर गंगा नदी में डूब गया। उसके साथ नदी में डूब रहे तीन युवकों को वहाँ उपस्थित पुरुष एवं महिलाओ ने बचाया। सूचना पर थानाध्यक्ष दोकटी दिग्विजय सिंह,एस आई राजकपूर, चौकी प्रभारी लालगंज विन्देश्वरी प्रसाद पाण्डेय पहुँच शव को निकालने के प्रयास में लगे।।
दोकटी थाना क्षेत्र के सती घाट पर बैरिया थाना क्षेत्र के मिश्र के मठिया निवासी अरविन्द नट के पुत्र का मुण्डन संस्कार में भाग लेने गांव के लोग आए थे। युवको के नहाने के क्रम में चार लड़के कन्हैया 20 साल,सोनू 20 साल विजली 16 साल व मुलायम नट 14 साल नदी में अचानक गहरे पानी चले गए और चारो लड़के डूबने लगे।वहाँ उपस्थित लोगों ने कन्हैया तुरहा 18 साल ,सोनू 20 साल विजली 16 साल को तो बचा लिया परन्तु मुलायम नट 14 साल पुत्र शिवजी नट  गंगा नदी में डूब गया। सूचना पर एस ओ दोकटी दिग्विजय सिंह, एस आई राजकपूर, चौकी प्रभारी लालगंज विन्देश्वरी प्रसाद पाण्डेय मौके पर पहुँच कर शव को खोजने के प्रयास शुरू किए परन्तु समाचार लिखे जाने तक शव नही मिल पाई है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---