Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: बहू का गला कटा शव देखकर सास के उड़े होश, मृतका के पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप


बेल्थरारोड (बलिया)  उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम रौसडा में नीतू शर्मा (26) नामक एक बहु की रविवार को गला काट कर दर्दनाक हत्या की घटना हो गयी है। गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सम्मन पुर निवासी मृतका नीतू के पिता कन्हैया शर्मा ने इस घटना को दहेज हत्या से जोड़ते हुए अपने दामाद रानू शर्मा व समधी दामोदर शर्मा को नामजद आरोपी बनाते हुए उभांव थाने में भादसं. की धारा 498 ए, 304बी व 3/4डीपी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करा दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु बलिया भेज दिया हैं। घटना को लेकर चर्चाओ का बाजार गर्म है।
इस घटना को लेकर गांव में फैली चर्चाओ के अनुसार बताया गया है कि मृतका नीतू शर्मा का पति रानू शर्मा से आपस मे संतोष जनक सम्बन्ध कभी नही रहा। वह खराब चाल चलन के चलते वह अपने पति को पति का हक नही देना चाहती थी। आपसी संबंध की खराबी के कारण वह अक्सर मायके में ही रहा करती थी। उसका एक पुत्र मायके में ही रह रहा है। इस घटना से करीब 20 दिन पूर्व ही नीतू अपने मायके में करीब एक साल तक समय गुजरने के बाद अपने ससुराल रौसडा आयी थी। पत्नी की गलत हरकतों से पति रानू आजिज आ चुका था। पति रानू अपनी पत्नी नीतू को लेकर सूरत में नौकरी कर रहा था। वहां भी बराबर विवाद होता रहता था। 
घटना कब हुई कोई नही बता पा रहा है। नीतू की सास किसी बीमार रिश्तेदार को देखने बिल्थरारोड गयी हुई थी। जब वह घर वापस हुई तो बहु को लहू लुहान हालत व मृत देख उसके होश उड़ गए। मौके पर रानू शर्मा भी नही मिला। फिर घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। उभांव थाने के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने घटना का गहराई से निरीक्षण किया। और तहरीर के अनुसार घटना की प्राथमिकी दर्ज कर शव को पीएम हेतु बलिया भेज दिया। परिजन आरोप को मनगढंत करार दे रहे हैं।
घटना की सच्चाई क्या है उसकी जांच करने के लिए विवेचक सीओ रसड़ा केपी सिंह को बनाया गया है, इस घटना की असलियत जांच के बाद ही पता चल सकेगा। वैसे इस घटना को लेकर क्षेत्र मे तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता अरविन्द यादव

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. बहुत अच्छा किया कलंक को ख़त्म कर दिया है

    ReplyDelete

image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---