Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: आठ बकरियां, एक गाय समेत दर्जनों रिहायशी मड़हे जलकर राख


मनियर (बलिया) थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विक्रमपुर पश्चिम के गनेशपुर मौजे में शनिवार की आधी रात को गोपीचंद राजभर के घर से अज्ञात कारणों से लगी आग में 4 परिवारों की दर्जनों रिहायसी मड़हे  जलकर राख हो गए। आग लगी की घटना में आठ बकरियां वह एक गाय बुरी तरह से झुलस कर मर गई सूचना के बाद  फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पूर्व ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गनेशपुर निवासी गोपीचंद राजभर के घर का पूरा परिवार शनिवार की रात को खाना खाने के बाद सो गए आधी रात को गोपीचंद के भाई सुरेश राजभर को लघुशंका लगने के कारण  नींद खुली तो देखें कि भाई की मडहे से आग की लपटें निकल रही है तो  हो हल्ला मचाया आसपास के लोग जुटते तब तक सुरेश राजभर व राज कुमार राजभर के मडहे को आगोश में ले लिया और धु धु कर जलने लगा, वही बगल निवासी राम जन्म यादव के पक्के  मकान में आग की लपटें प्रवेश कर लिया और धू-धू कर जलने लगी  खेत की मडाई कर घर में रखे भुसा व गेहूं अन्य सब कुछ जल कर राख हो गया आग कि धटना में सुरेश राजभर का बारह हजार, राजकुमार का पांच हजार व गोपीचंद का ₹15000 रुपये नगदी व मडहे में बधी आठ बकरियां व एक गाय बुरी तरह से झुलस गयी और मौके पर ही मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर तीन थानों की फोर्स सहित फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती तब तक ग्रामीणों अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया नहीं तो पूरा गांव जल कर राख हो जाता। गौरतलब हो कि सुरेश राजभर की बड़े भाई मानिकचंद राजभर का सोमवार को ब्रह्म भोज होने के चौबीस घंटे पहले सब कुछ जल जाने से परिजन सकते में आ गए सूचना के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने मौका मुआयना किया वहीं समाजसेवी विजय यादव व ग्राम प्रधान कंचन यादव तथा उपेन्द्र पटेल सहित अन्य लोग अग्नि पिडीतो के  मदद में जुटे हुए थे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---