रतसर (बलिया) स्थानीय कस्बा क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शुमार डी० एस० मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज ,रतसर, बलिया का यू०पी०बोर्ड 2019 का हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है ।विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनके इस सफलता पर अग्रिम जीवन पथ पर अग्रसर रहने की बधाई व शुभकामनाएं दी ।इंटरमीडिएट में प्रकाश यादव ने 84.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया है वही जनपद में भी स्थान हाशिल किया है ।अभिषेक यादव ने 83.4% ,सृष्टि गुप्ता ने 78.5% तथा नीलम गुप्ता ने 76.2% अंक प्राप्त किया है ।
वही हाई स्कूल में निशु यादव ने 88% अंको के साथ विद्यालय में टॉप किया है ।सौम्या मिश्रा ने 87.66% ,गुड़िया वर्मा ने 85.66% ,संध्या वर्मा ने 83.5% ,अजीत कुमार राजभर ने 83%अंक प्राप्त किया है ।सभी सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी इस सफलता का श्रेय अध्यापकगण को दिया है ।बताते चले कि शिक्षा के क्षेत्र में डी०एस०मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज ,रतसर, बलिया पूरे क्षेत्र में अग्रणी रहा है और प्रत्येक वर्ष अपना शत प्रतिशत देता है ।डी०एस०मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज रतसर, बलिया के प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने सभी बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि डी०एस०ग्रुप हमेशा से ही शत प्रतिशत परिणाम लाता रहा है, संस्थान का हमेशा से ही ये प्रयास रहता हैं कि बच्चों मे आत्मविश्वास पैदा कर एक बेहतर शिक्षा प्रदान करना हैं, जिससे बच्चे अपने आने वाले भविष्य मे एक बेहतर भविष्य की एक मजबूत नींव रख सके ।हमारा लक्ष्य रहता है कि बच्चों को आधुनिक तौर तरीके के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराया जाए, जिससे बच्चे भविष्य मे अपने भावी सपनों को हकीकत मे बदल सकें ।
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

