सिकन्दरपुर (बलिया) जिला जज गजेंद्र कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सिकंदरपुर तहसील के मां भगवती शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान मासूमपुर बहेरी में विधिक साक्षरता एवं शिक्षा के अधिकार से संबंधित जागरूकता शिविर लगाया गया, प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार ने शिक्षा से संबंधित व विभिन्न कानूनों के बारे में विधिवत जानकारी उपस्थित महिलाओं, छात्राओं वह ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। शिक्षा के माध्यम से हम अपने मस्तिष्क को स्वस्थ रख सकते हैं।
श्री कुमार ने कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विधिवत जानकारियां दी और ग्राम प्रधान के माध्यम से लाभ लेने के लिये जागरूक किया। उन्होंने कहा कि योजनाओं से जुड़े अधिकारियों का दायित्व है कि वे वास्तविक लाभार्थियों का चयन करें और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएं । 13 जुलाई को दीवानी न्यायालय के प्रांगण में लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विधिवत जानकारी दी । कहां की यदि आप लोगों का कोई छोटा-मोटा मामला हो तो उसे राष्ट्रीय लोक अदालत में लगवाकर निस्तारित कराए । इसमें राजस्व, बिजली, मोटर क्लेम, पेंशन आदि मामले सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित होते हैं। शिविर में तहसीलदार जितेन्द्र सिंह, खान विकास अधिकारी, विद्यालय के प्रबंधक, अध्यापक/अध्यापिकाएं व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

