Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस विद्यालय के छात्र छात्राओं ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में लहराया अपना परचम


सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के सिकन्दरपुर स्थित गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज का हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा हैं, शतप्रतिशत रिजल्ट आने पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ० नरेंद्र प्रसाद गुप्ता व प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया वही मिठाई खिलाकर उन्हें भावी जीवन की शुभकामना भी दिया, रिजल्ट निकलते ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पहुंच प्रधानाचार्य व प्रबंधक नरेंद्र प्रसाद गुप्ता से आशीर्वाद ग्रहण किया, हाई स्कूल में मोहित वर्मा पुत्र सुरेंद्र वर्मा 87 प्रतिशत, श्रेया गुप्ता पुत्री संजय गुप्ता ने सर्वाधिक  86 प्रतिशत अंक प्राप्त किया, प्रतीक्षा सिंह पुत्री पवन सिंह व प्रतीक्षा राय पुत्री मारकंडेय राय ने 85.6 प्रतिशत, प्राची शर्मा पुत्री ओमप्रकाश शर्मा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इंटर में आदित्य सिंह पुत्र अखिलेश सिंह 82.50 प्रतिशत, संजना गुप्ता पुत्री मदन मोहन गुप्ता 77 प्रतिशत, तबस्सुम परवीन पुत्री शमीम अहमद 76 प्रतिशत, नेहा यादव पुत्री जंग बहादुर यादव 75 प्रतिशत व विशाल यादव पुत्र किशन यादव 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। 

विद्यालय के शत प्रतिशत परिणाम होने पर प्रबंधक डॉक्टर नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित अध्यापक-अध्यापिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया। विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय यथासंभव छात्र छात्राओं के आगे की पढ़ाई तथा उज्जवल भविष्य की कामना करता हैं, इस दौरान विद्यालय के अध्यापक अहमद रजा, सन्तोष शर्मा, मदन मोहन गुप्ता, कविंद्र वर्मा, शेखर गुप्ता, तेज प्रकाश पांडेय हेमंत राय,ओम प्रकाश वर्मा, अमरजीत गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---