Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: जानिए नामांकन के पांचवे दिन बलिया व सलेमपुर में कितनें हुए नामांकन और कितने बिके नामांकन पत्र


बलिया (ब्यूरो) लोक सभा सामान्य निर्वाचन के लिए नामांकन के लिहाज से शुक्रवार का दिन काफी अहम रहा। नामांकन के पांचवे दिन बलिया में 5 व सलेमपुर में 9 नामांकन हुआ, बलिया लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह मस्त और सलेमपुर से बीजेपी उम्मीदवार रविंद्र कुशवाहा ने अपना नामांकन दाखिल किया। इनके अलावा बलिया संसदीय क्षेत्र से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विनोद तिवारी, जनता राज पार्टी से उदय प्रकाश, बहुजन मुक्ति पार्टी से अवधेश वर्मा तथा अखिल भारतीय हिंदू महासभा से मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय ने अपना नामांकन भरा। जबकि सलेमपुर संसदीय सीट से भाजपा के रविंद्र कुशवाहा, कांग्रेश से डॉ. राजेश मिश्रा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की पूजा पांडे, हिंदुस्थान निर्माण दल के रामजी प्रताप जिज्ञाशु, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से राजा राम, अखिल भारतीय हिंदू महासभा से विद्या शंकर पांडे, नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी से रामदेव गुप्त, भारतीय समता समाज पार्टी से कृपा शंकर प्रसाद व निर्दल के रूप में अजीमुल्लाह अंसारी ने अपना नामांकन दाखिल किया। 

बलिया में छह व सलेमपुर में बिके सात नामांकन पत्र-
शुक्रवार को बलिया सीट के लिए छह तथा सलेमपुर सीट के लिए सात नामांकन खरीदे गए। लोकसभा क्षेत्र बलिया के लिए समाजवादी पार्टी के राजीव राय और नीरज शेखर के लिए नामांकन पत्र लिया गया। इनके अलावा कांग्रेस के चंद्रकेश सिंह, पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी के राजेश सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जन्मेजय प्रजापति के अलावा अभिमन्यु सिंह ने भी नामांकन पत्र लिया नामांकन पत्र लिया। लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर के लिए भारतीय प्रभात पार्टी, भारतीय असहाय गरीब बेरोजगार पार्टी तथा पूर्वांचल पीपल्स पार्टी के लिए नामांकन पत्र लिया गया।

टीडी कालेज से कुंवर सिंह चौराहे के बीच था 'नो एंट्री जोन'-
शुक्रवार को कुछ प्रमुख प्रत्याशियों के नामांकन के लेकर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। टीडी कॉलेज चौराहा और कुंवर सिंह चौराहे पर बकायदा बैरीकेडिंग कर प्रत्याशी और प्रस्तावकों के अलावा और किसी का प्रवेश नहीं हो रहा था। शहर कोतवाल शशिमौलि पांडे लगातार दोनों तरफ नजर बनाए हुए थे। परिसर में भी किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित था। नामांकन कक्ष के बाहर भी भारी मात्रा में फोर्स तैनात थी, जो निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार ही नामांकन कक्ष में प्रवेश करा रही थी।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---