Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: मतदान केंद्र से इतने मीटर के दायरे मे होगा मोबाइल का प्रयोग वर्जित, इस समय से इस समय तक होगा मतदान


बलिया (ब्यूरो) लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत लगाया जाए मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के पांचवे दिन शनिवार को भी मतदान से जुड़ी अहम बातें बताई गई। नोडल अधिकारी कार्मिक सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि इस बार मतदान का समय एक घंटे बढ़ा दिया गया है। इस बार मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान केंद्र के 100 मीटर के अंदर कोई भी मोबाइल का प्रयोग वर्जित होगा। उन्होंने टेंडर वोट, चैलेंजिंग वोट, प्रॉक्सी वोट के अलावा मतदान के दिन सुबह होने वाली मॉक पोल की पूरी प्रक्रिया को समझाया। मतदान के दिन ध्यान देने वाली बातों को भी बताया।
उन्होंने कर्मचारियों को वीवीपैट मशीन के रखरखाव के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की बात दोहराई। कहा कि इस मशीन को धूप, आग और पानी से विशेष रूप से बचाना है। उन्होंने मॉक पोल की प्रक्रिया को समझाते हुए कहा कि सुबह 6 बजे एजेंटों की उपस्थिति में मॉक पोल जरूर करा लें। अगर कोई एजेंट उस समय उपस्थित नहीं रहता है तो 15 मिनट का इंतजार करें। किसी भी हालत में सुबह 6:15 तक मॉक पोल हो जाना चाहिए। यह भी कहा कि मॉक पोल के दौरान कम से कम 50 मत तो डलवाने ही हैं। मतदान के दिन किन किन बिंदुओं का अनुपालन कराना है उसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। 

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. बस नाम का नियम बनता है

    ReplyDelete

image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---