पचखोरा (बलिया) पूर्व सांसद व लोकसभा सलेमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश मिश्र के 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को क्षेत्र में प्रथम आगमन पर जगह-जगह जोश से लबरेज़ कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया तथा गगन भेदी नारे भी लगाए व विजयश्री दिलाने का संकल्प भी लिया ।राजेश मिश्र के प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला ।इसी क्रम में पचखोरा चौराहे पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह से "खबरें आजतक Live" के जिला ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय द्वारा पूछे गए प्रश्न कि आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी कितनी सीटों पर जीत हासिल करेगी, पर उन्होंने बताया कि पूरे देश मे राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की आंधी चल रही है ।हम अधिक से अधिक सीटे जीतकर आएंगे ।आज सलेमपुर लोकसभा में उमड़े जन सैलाब ने यह बता दिया है कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो भाजपा के खिलाफ एक सशक्त विरोध दर्ज करा रही है तथा पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार देने में सक्षम है ।सपा व बसपा के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि जनता यह जानती है कि कौन एक सशक्त व मजबूत सरकार दे सकती है ।विधानसभा के चुनावों की स्थिति दूसरी होती हैं व लोकसभा की दूसरी ।सलेमपुर लोकसभा सीट एक मजबूत सीट है और यहां कांग्रेस जीत रही है ।
इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह के साथ जिलाध्यक्ष बलिया सच्चिदानंद तिवारी, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह, सरिता श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, ब्रजेश सिंह गाट, प्रेमनाथ शुक्ल,नंदलाल कन्नौजिया, सैजनाथ यादव,अवधेश पाण्डेय ब्लॉक अध्यक्ष गड़वार ,अभिषेक पाण्डेय व कई पूर्व सांसद ,पूर्वी उत्तरप्रदेश के सभी बड़े नेता आदि मौजूद रहे ।
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

