Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्षों की बैठक मे मंडल प्रभारी ने कहीं ये बातें


बांसडीह (बलिया) भारतीय जनता पार्टी मण्डल बेरुआरबारी की सेक्टर स्तर की बैठक मनियर स्थित भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुआ, सेक्टर संयोजको, सेक्टर प्रभारियों व बूथ अध्यक्षो को संबोधित करते हुए सहकारी साधन समिति के जिलाध्यक्ष व बेरुआरबारी मण्डल प्रभारी श्री राजनाथ पांडेय जी ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथों को किसी भी स्तिथि में जीते, जनता के बीच मे जाकर सरकार की योजनाओ को जनता को बताए, जनता विपक्ष के महागठबंधन को नकार चुकी है, जनता मोदी जी के साथ है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बेरुआरबारी मण्डल के मण्डल अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि 2019 में देश कि जनता मोदी जी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प ले चुकी है, रही बात गठबंधन की तो ये बेमेल गठबंधन है जो चुनाव के बाद लठबंधन में बदल जायेगा, आगे कहा कि सभी कार्यकर्ता जी जान से रविन्द्र कुशवाहा जी को जीताकर देश के सबसे बड़ी पंचायत में भेजने का कार्य करे, कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेंद्र वर्मा, अखिलेश सिंह, जय प्रकाश पाठक, राणाप्रताप सिंह, बबलू तिवारी जी, रणवीर सिंह, अभिमन्यु राजभर, तारकेश्वर उपाध्याय, शिव जी शाहनी, राज कमल मंत्री जी, वशिष्ठ चौहान व देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री अभिषेक उपाध्याय "आज़ाद हिन्दू" ने किया।

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---