Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: छात्रा को अगवा कर 24 घंटे तक करता रहा बलात्कार, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के सहयोग से खेत मे मिली बेहोश लड़की


सहतवार (बलिया)  स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने जा रही नाबालिग को अगवा कर 24 घंटे तक बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है, ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के सहयोग से बलात्कारियो  के चंगुल से नाबालिक लड़की को छुड़ाया गया, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को देने पर थानाध्यक्ष द्वारा लड़की के परिवार के सदस्यों को डाँट डपट कर थाने से भगा दिया गया, इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, बताया जा रहा है कि सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव मे कक्षा 9 की छात्रा को शौच करते जाते समय पास के गांव के एक युवक ने पकड़ कर नाबालिक लड़की को मक्के के खेत में जबरन उठाकर लेकर चला गया और उसके साथ बलात्कार करता रहा, घरवाले जब अपनी पुत्री को घर वापिंस ना आया देखे तो खोजबीन करने लगे, 24 घंटे के बाद मक्के के खेत में लड़की बेहोसी की हालत मे मिली।
ग्राम प्रधान और घरवाले के पूछने पर लड़की ने बताया कि वह लड़का हमको स्कूल जाते समय भी रास्ते में छेड़छाड़ किया करता था, मैं घर से शौच करने के लिए निकली थी, लड़का घात लगाए बैठा था और पीछे की तरफ से पकड़कर मेरे मुख पर कपड़े से बांधकर कर घसीटते हुए खेत में लेकर चला गया वहा मेरे साथ बलात्कार कर मेरा वीडियो रिकॉर्डिंग भी बनाया और मुझे धमकी देने लगा कि अगर किसी से बताओगी तो तुम्हारे बाप मां के साथ तुम को भी मार दूंगा, लड़की की बात सुनकर घर वाले सहतवार थाने पहुँचकर अपनी आप बीती सुनायी, जहाँ पीड़ित को सहयोग के जगह पुलिस द्वारा डाँट कर भगा दिया गया।लड़की के दिब्यांग माता पिता का कहना है कि उसके बाद लड़के द्वारा घर पर आकर बार बार धमकी दी जा रही है कि अगर थाने मे मुकदमा लिखवाओगे तो इसका इल्जाम बहुत बुरा होगा, सहतवार पुलिस की इस तरह कि रवैये से गाँव के लोगो मे गहरा आक्रोश व्याप्त है। लोगो का कहना है कि पुलिस पीड़िता के सहयोग के बजाय आरोपी को बचा रही है, बताया जा रहा है कि यह घटना 11 अप्रैल की सुबह की है। लड़की 12 अप्रैल को मक्के के खेत मे बेहोशी की हालत मे मिली थी, इस बारे मे सहतवार थानाध्यक्ष से पुछे जाने पर बताया कि मौके पर पुलिस बल भेजा गया है, पूरे मामले की जाँच पड़ताल कर आरोपी पर मुकदमा कायम कर कार्यवाही की जायेगी।

रिपोर्ट- दीपक ओझा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---