बांसडीह (बलिया) दो समुदायों के बिच कर्बला के छज्जे को निकलने के विवाद तहसीलदार बांसडीह शिवसागर दुबे ने स्थलीय निरिक्षण के बाद मामले का निपटरा कर दिया, दशहरा में लगने वाले मेले की भारतीय युवक संघ समिति द्वारा शनिवार को एस डी एम बांसडीह को पत्र देकर शिकायत कर आरोप लगाया था की मुश्लिम समाज के लोग कर्बला का गेट लगा कर उस पर बड़ा छज्जा निकाल रहे है जो की मेले के दौरान उनकी समिति के पंडाल को अवरोध कर रही है, जिसमे एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग द्वारा मामले को संवेदनशील जानकर तुरंत लेखपाल को निर्देशित किया की मौका मुयायना कर मुझे स्वयं अवगत कराया जाय। इसी विवाद की जाँच में तहसीलदार शिव सागर दुबे एव कोतवाल गगनराज सिंह ,उपनिरीक्षक कालीशंकर तिवारी विवाद वाले जगह पर पहुच गए।
तहसीलदार शिव सागर दुबे ने बड़ी बाज़ार स्थित कर्बला एव भारतीय युवक संघ समिति का स्थलीय निरिक्षण कर को कर्बला में लगाये गए गेट के छज्जे को इस निष्कर्ष के साथ समाप्त किया की कर्बला के गेट का छज्जा 6 इंच का होगा एव दोनों ही पक्ष एक दुसरे के पर्व में आपस में पूर्व की तरह सहयोग करते रहेंगे, तहसीलदार के इस निर्णय पर दोनों पक्षों ने सहमती जताई एव तहसीलदार शिवसागर दुबे को धन्यबाद भी दिया।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

