Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस मंत्री ने इस विद्यालय मे कार्यक्रम का शुभारंभ कर कहीं ये बातें


हरपुर (बलिया) भृगुभुमि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मे रविवार को एक कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मंत्री श्री उपेन्द्र तिवारी ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक संगीत नृत्य प्रस्तुत कर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीत, सामूहिक गीत, बेटी बचाओ बेटी बचाओ व नाटक की प्रस्तुति किया।

मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि संस्कार व संस्कृति व्यक्ति को महान बनाता है, संस्कार सिर्फ परिवार से ही नहीं बल्कि विद्यालय से भी मिलता है, व्यक्ति का कर्म ही इतिहास के पन्नों पर लिखा जाता है, विद्यालय के संस्थापक श्री राम बचन तिवारी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया, इस अवसर पर प्रबन्धक शैलेश तिवारी, कमलेश तिवारी, राज किशोर राय, शम्भू तिवारी, अवधेश ठाकुर व  गुड्डू राय आदि लोग मौजूद रहें, कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल राय ने किया।

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता नवीन कुमार पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---