Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: ज्ञानकुंज एकेडमी में 25वां वार्षिक पुरस्कार समारोह धूमधाम के साथ हुआ संपन्न


सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के बंसी बाजार स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी विद्यालय ज्ञानकुंज एकेडमी में 25 वां वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि 90वी एनसीसी बटालियन बलिया के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अशोक दहिया रहे, विशिष्ट अतिथि के रुप में सूबेदार मेजर देव बहादुर गुकंग एवं मेजर आरके सिंह रहे, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के सामाजिक योगदान के रूप में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और राष्ट्रीय चेतना के संयोजक रोहित सिंह आदि की गरिमामय उपस्थिति से पुरस्कार वितरण समारोह की छटा में चार चांद लग गया, कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वय मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया, इसके पश्चात विद्यालय के संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के बच्चों द्वारा भावपूर्ण सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया विद्यालय के पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक जूनियर एवं सीनियर सेकेंडरी के छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया, प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कार मुख्य अतिथि अशोक दहिया ने प्रदान किया।

सीनियर संवर्ग के पूरी कक्षा 11 वीं में आंचल वर्मा 90.5% प्रथम, कंचन चौहान 90.4% द्वितीय एवं विज्ञान के वर्ग के सूरज राम 85.07% के साथ तृतीय रहे वहीं नवी कक्षा में प्रथम वर्ग के सौरभ गुप्ता द्वितीय सूरज मौर्य तृतीय दिव्यांशु तिवारी रहे, जूनियर संवर्ग में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के छात्रों में कक्षा 6 की सौम्या वर्मा 99.05% पाकर प्रथम, कक्षा आठवीं के आदित्य यादव 99% पाकर द्वितीय वही कक्षा सातवीं की तृप्ति सिंह 97.33% पाकर तृतीय स्थान पर रही विद्यालय द्वारा इन्हें शिक्षा में आधुनिक पद्धति के समावेश को ध्यान में रखते हुए टेबलेट एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए, साथ प्राथमिक वर्ग में प्रत्येक कक्षाओं के प्रथम रहे छात्रों को सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार प्रदान हुआ कक्षा पहली की तालबिया फरीन,दुसरी की अल्पना दूसरी कक्षा की प्रगति चौथी कक्षा की आकांक्षा गुप्ता पांचवी से शक्ति सिंह को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिए गए, पूर्व प्राथमिक वर्ग से नर्सरी में आलोक यादव प्रथम, अनुराग द्वितीय, जागृति तृतीय रही, एलकेजी से अभिक्षी मिश्रा प्रथम अंजलि चौहान द्वितीय पूजा कुमारी तृतीय रही वहीं यूकेजी से फलक प्रथम रामकेश द्वितीय अनन्या श्रीवास्तव तृतीय रही है। विद्यालय के प्रबंधक श्री देवेंद्र सिंह ने छात्रों के इस वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में छात्रों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही यह कहा कि विद्यालय में इस बार कक्षा 11वीं में मानविकी वर्ग का शुभारंभ किया गया जिससे छात्र अपने मनचाहा विषयों की पढ़ाई कर के अपना पूर्व निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सके ये हमारी शुभकामना है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा पांडे ने कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र छात्राओं सहित अभिभावकों एवं अपने समस्त शिक्षण एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी सफल छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उप प्रधानाचार्या श्रीमती शीला सिंह के नेतृत्व में सभी छात्र एवं अभिभावकों को जलपान वितरित किया गया, इस अवसर पर नीरज उपाध्याय, लक्ष्मण चौहान, सुनील गुप्ता, विनीता भारती, शीबा नाज, आकृति राय एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---