Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: रंगदारी व तोड़फोड़ करने वाले इन दो अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार


रतसर (बलिया) गड़वार थाना अंतर्गत कस्बा रतसर स्थित बीयर की दुकान पर दिनांक 29 मार्च को सायं 6:00 बजे कुकुर भूक्का निवासी अनिल यादव पुत्र परमानंद यादव व राहुल यादव पुत्र श्री हृदयानंद यादव गए तथा सेल्समैन श्याम नारायण गुप्ता से कहे कि अगर आठ केन वियर नहीं दोगे तो तुम्हें जान से मार कर खत्म कर देंगे तथा गाली गुप्ता करने लगे व ईट - पत्थर चलाते हुए, दरवाजा तोड़ कर जिस कमरे मे सेल्समैन था उस कमरे में जाकर सेल्समैन श्याम नारायण गुप्ता को मारने लगे । उसके बाद  कमरे से उसे खिचकर के बाहर रोड पर लाकर भी मारने लगे। जिस पर कस्बा रतसर के तमाम लोग जुट गए। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। भीड़ के उग्र होने पर मौके से भाग गए।सेल्समैन श्याम नारायण गुप्ता ने थाना गड़वार पर इसकी सूचना दिए । जिस पर संबंधित धाराओं में धारा 386, 323, 504, 506 ,336, 426, 452 भा.दं.वि. व 7 क्रिमिनल ला एविडमेन्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ, तथा विवेचना एसआई देवेंद्र नाथ दुबे को मिली, चौकी प्रभारी रतसर अपने फोर्स के साथ आज 30 मार्च को अभियुक्त अनिल व राहुल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए, जिस पर न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिन के लिए जेल रवाना कर दिया गया। पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की दुकानदार व स्थानिय लोग प्रशंसा कर रहे है ।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---