बांसडीह (बलिया) कोतवाली क्षेत्र के जानपुर, मुड़ियारी गांव में शनिवार की देर शाम लगभग 5:45 पर शार्ट सर्किट से लगी आग में तीन मड़हे व दो मासूम बालक जलकर खाक हो गए, प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र महंगू प्रजापति उम्र 4 साल व सविता पुत्र महंगू प्रजापति उम्र 5 साल घर में सो रहे थे इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई देखते ही देखते आग ने दोनों मासूमों को अपनी चपेट में ले लिया इस आग में झुलस कर दोनों बच्चों की मौत हो गई, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल बलिया भेज दिया।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

