बांसडीह (बलिया) खनन प्लान और पर्यावरण की अन्नापति प्रमाण पत्र के बिना भठ्ठा संचालन की सूचना पर उपजिलाधिकारी बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग ने खनन अधिकारी योगेंद्र भदौरिया व पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह के साथ भारी पुलिस बल के साथ हुसेनाबाद में दिनेश शर्मा इंट भठ्ठा को रायल्टी बकाया में सीज कर दिया।
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हुसेनाबाद मे चलने वाला ईंट भट्ठा का रायल्टी का दो लाख ग्यारह हजार नौ सौ रुपये की रायल्टी 2016 से बकाया था और वह दो वर्षों से पर्यावरण विभाग से बिना अन्नापति प्रमाण पत्र के भठ्ठे का संचालन कर रहा था । शुक्रवार को उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ,पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह व खनन अधिकारी ने छापा मारकर 211900 के रायल्टी बकाया और अन्य अनियमितता में सीज कर वहीं के एक स्थानीय ब्यक्ति की सुपुर्दगी मे दे दिया।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

