Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: अनवारे आसी कांफ्रेंस और जश्न दस्तारबंदी का हुआ शानदार आयोजन


सिकन्दरपुर (बलिया) नगर के मोहल्ला डोमनपुरा स्थित मदरसा दारुलउलूम सरकारे आसी के प्रांगण में गुरुवार की शाम अनवारे आसी कांफ्रेंस और जश्न दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। जिसमें  38 तालिबाओं को  हिफ्ज़ केरत व आलिमियत की दस्तार दी गई। इस दौरान मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा सदस्य मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने कहा की देश व कानून की इज़्ज़त करनीं चाहिए तथा इंसान के लिए देश व कानून पहले है।अगर कानून की इज्जत करेंगे तभी न्याय व्यवस्था सुधीर्ण रहेगी।इस लिए सभी समाज के लोगों को कानून की इज्जत करनी चाहिए।जब कानून व्यवस्था सही रहेगा तभी देश भी सही रहेगा। पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस दिन हिंदुस्तान के 30 करोड़ मुसलमानों को खुली छूट दे दी जाएगी उस दिन पाकिस्तान का नामोनिशान नक्शे से मिट जाएगा। 
इस दीक्षांत समारोह में दूर दूर से हजारों की संख्या में आम लोग पहुंचे थे। सैयद सबाहत हुसैन मुरादाबादी ने आडंबर पर प्रहार करते हुए लोगों से सावधान रहने की जरूरत बताया कहा कि आज बुराइयों की जड़ फैशन हो गया है। 
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।  इस दौरान क्षेत्राधिकारी पवन कुमार, प्रभारी निरीक्षक रामसिंह चौकी प्रभारी संजय उपाध्याय, इकबाल अहमद,  हिंदी मैनेजर दारुल उलूम सरकारे आसी,शेख अहमद अली उर्फ संजय भाई, हिंदी, खुर्शीद आलम, फ़ैज़ी अंसारी, भीष्म यादव, मौलाना जाकिर हुसैन लतीफी, हाजी मास्टर वसी शेख, मौलाना नूरी, हाफिज कलीम, कारी फिरोज, आदि लोग मौजूद रहे, अध्यक्षता मौलाना सज्जाद अहमद तथा संचालन आसिफ रजा सैफी ने किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---