Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस शिक्षा क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय पर किया स्मार्ट क्लास का शुभारंभ


चितबड़ागांव (बलिया) स्थानीय कस्बा क्षेत्र के प्रा ०वि० चितबड़ागाँव टाउन शिक्षा क्षेत्र- सोहांव पर 29 मार्च 2019 को खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सुनील कुमार द्वारा स्मार्ट क्लॉस का शुभारंभ फीता काट कर किया गया ।सर्वप्रथम खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार जी के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके मां सरवस्ती के चित्र पर पुष्पार्चन किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ । मुख्य अतिथि द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में टॉपर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया एवं प्रमाण पत्र भी दिया गया ।साथ ही शिक्षा क्षेत्र सोहांव के छः अध्यापकों को जो 31 मार्च 2019 को सेवानिवृत्त हो रहे है , सम्मानित भी किया गया । इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा 17 नया नामांकन भी किया गया । खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि नए शिक्षा सत्र में शिक्षक , अभिभावकों से सम्पर्क कर शत शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराए एवं बच्चों के ठहराव के लिए नवाचारी विधि से प्रयास करें । कार्यक्रम में उपस्थित अधिशाषी अधिकारी रजत सिंह ने कहा कि चितबड़ागांव के विद्यालय के लिए भरपूर सहयोग किया जाएगा । इस अवसर पर शकील अहमद, जे पी सिंह, ओ पी सिंह, मोहन सिंह ,गायत्री राय, उर्मिला राय , राकेश राय, सुधीर श्रीवास्तव, अनिल राय आदि अध्यापक एवं अभिभावक मौजूद रहे ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिलोकी सिंह व संचालन अम्बरीष तिवारी तथा एन पी आर सी कमलेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---