बाँसडीह (बलिया) भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सलेमपुर लोकसभा सांसद रविंद्र कुशवाहा को दूसरी बार भाजपा लोकसभा उम्मीदवार घोषित किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा बाँसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में प्रसन्नता व्यक्त करते हुये एक दूसरे को मिठाई खिलाकर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया और दूसरी बार रविंद्र कुशवाहा को भारी बहुमत से जीताकर लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि सलेमपुर लोकसभा से पुनः एक बार भाजपा का परचम लहरायेगा और नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। श्री ओझा ने बताया कि सरकार की लाभकारी योजनाओ को पाकर जनता दूसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने का संकल्प ले चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविंद्र कुशवाहा को सलेमपुर से एक बार पुनः उम्मीदवार बनाये जाने पर जमकर जश्न मनाते हुये मिठाई बांटी और एक दूसरे को खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया।इस अवसर पर कन्हैया प्रसाद, मुनजी कुमार, राजू पटेल, गोविंदा गुप्ता, मनोज तिवारी, अमित यादव, नरसिंह शर्मा, रमेश गुप्ता, विजय रौनियार, आनंद पटेल, राजकुमार गुप्ता, अभिषेक सिंह, मुन्ना गोंड़, विशाल ठाकुर सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

