Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवार चुने गए अतुलेश कुमार यादव


सिकंदरपुर (बलिया) हर साल की तरह इस साल भी समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देशानुसार व जिलाध्यक्ष राणा कुनाल की नेतृत्व मे एक सालाना बैठक वुधवार की दोपहर स्थानीय क्षेत्र के डाक बंगला सिकंदरपुर मे आयोजित की गईं।
इस बैठक मे सर्वसम्मति से अतुलेश कुमार यादव को समाजवादी छात्र सभा द्वारा दादर डिग्री कॉलेज सिकन्दरपुर का उम्मीदवार चुना गया, जिलाध्यक्ष कुनाल राणा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हर जगह हार रही हैं इससें बौखलाकर प्रदेश सरकार जगह जगह पर छात्र संघ के चुनाव पर रोक लगा रही है, जबकि काशी विद्यापीठ व इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका हैं, फिर दादर डिग्री कॉलेज सिकन्दरपुर का डेट आने मे देर क्यो हो रही है, उन्होंने बताया कि इस संदर्भ मे डीऐम व एसपी बलिया से भी दो बार मुलाक़ात कर जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग की गई है।
इस बैठक मे मुख्य रूप से विनोद यादव, सोनू खान, जितेंद्र यादव, अजीत यादव, प्रिंस मोदनवाल, रवि गुप्ता, अजीत यादव, अविनाश यादव, चंदन यादव, टुनटुन यादव, विष्णु खरवार, नाजिर खान, मारकंडे यादव बबलू व धर्मेंद्र प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि यादव व संचालन प्रिंस कुमार यादव ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---