Left Post

Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश: चोरो ने एक मकान को बनाया निशाना, नगदी सहित लाखो के माल पर किया हाथ साफ


वाराणसी (व्यूरो) - 3 सितम्बर -  दुस्साहसिक चोरों ने बिरांव गांव के राजपुत बस्ती में घुसकर उत्तम सिंह के घर को निशाना बनाते हुये आलमारी और पलंग को तोड़कर पांच हजार रूपया नगद सहित लगभग तीन लाख रूपये मुल्य के सोने चांदी के आभुषण चुरा ले गये चोरी की जानकारी परिवार जनों को सुबह सोकर उठने पर हुई । सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
स्थानीय थाना क्षेत्र के बिरांव गांव में चोर छत के रास्ते से घर के अंदर प्रवेश कर आलमारी और दीवान पलंग को तोड़कर उसमें रखा नगद रूपया सहित सोने के आभुषणों में हार ,दो जोड़ी चुड़ी ,चार अंगुठी चांदी के बर्तन एवं चांदी के ही बने हाथ पैर के आभुषण जिनकी कीमत लगभग तीन लाख रूपया बताया गया है को चुराकर आराम से भाग निकले । घटना के समय गृहस्वामी और उनकी पत्नी बैठका नुमा बने हाल में सो रहे थे उन्हें चोरी की जानकारी सुबह ५ बजे सोकर उठने पर हुई । भुक्तभोगी ने घटना की सुचना पुलिस को दे दिया है चोरों द्वारा राजपुतों की घनी बस्ती में घुसकर चोरी करने की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चायें व्याप्त हैं।

रिपोर्ट - वाराणसी अब्दुल्ला हाशमी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---