सिकंदरपुर (बलिया) आए दिन अखबार व टेलिविजन के माध्यम से हमें हैकरों द्वारा आम लोगों के बैंक अकाउंट से धोखाधड़ी व जालसाजी की खबरें देखने सुनने को मिलती रहती है, ऐसा ही एक ताजा मामला प्रकाश मे आया है, चकखान सिकन्दरपुर निवासी रुबी गुप्ता पति अविनाश गुप्ता के एचडीएफसी बैंक अकाउंट शाखा सिकन्दरपुर से बीते शनिवार को किसी हैकर द्वारा आईआरसीटीसी से 2000 ₹ का टिकट बुकिंग और फ्लीपकार्ट ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से 2900 ₹ की ऑनलाइन शॉपिंग कर टोटल 4900₹ की धोखाधड़ी किया गया है, इस घटना की जानकारी पीड़िता को उस समय हुई जब पीड़िता के मोबाइल पर लगातार 6 मैसेज बैंक द्वारा पैसा कटने का मैसेज आया, मैसेज मिलते ही उक्त महिला के होश उड़ गये, आननफानन मे महिला ने अपना अकाउंट ब्लॉक कराया, इस संबध मे पिड़ित महिला ने संबन्धित बैंक व पुलिस को सुचना देकर अपने पैसे को वापस करवाने की मांग की है।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

