सिकंदरपुर (बलिया) डाक बंगला सिकंदरपुर में वुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी बूथ सम्मेलन कराकर अपनी ताकत दिखाएगी। कहा कि आने वाले 4 अक्टूबर को बेल्थरारोड, 5 को बैरिया, 6 को फेफना, 7 को सिकंदरपुर, 7 को बांसडीह, 8 को रसड़ा, और 9 को बलिया में विधानसभा स्तर पर बूथ सम्मेलन कराकर समाजवादी पार्टी अपनी ताकत का एहसास कराएगी। वार्ता के दौरान बताया कि जब प्रदेश में विधायक का हाथ, और सिपाही की गोली चलने लगे तो सरकार का इकबाल खत्म हो जाता है। जिस तरह से सरकार में महंगाई बढ़ रही है सभी वर्ग के लोग नाराज हैं। इस सरकार से संपूर्ण अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग में भी नाराज हैं। एससी एसटी को लेकर स्वर्ण गुस्से में है। वही पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कर्मचारी गुस्से में दिख रहे हैं। वहीं रोजगार के वजह से नौजवान भी गुस्से में है। जिस तरह से यह सरकार पहले भ्रष्टाचार बलात्कार को लेकर धरना प्रदर्शन करती थी। आज इसी सरकार में भ्रष्टाचार बलात्कार, चोरी, छिनैती, लूट, डकैती की घटना बढ़ चुकी है। जहा डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद भी सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। अपने संसदीय क्षेत्र में खरीद दरौली पक्का पुल की स्वीकृति होने के बाद भी आज तक ना बनना एक सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। लेकिन इस बार जनता समझ चुकी है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अनंत मिश्रा, विधान सभा अध्यक्ष रामजी यादव, गुरु लाल राजभर, कमलेश यादव, मनोज यादव, अजय यादव, नीतीश खरवार, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

