Left Post

Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश: दहेज मे कार न देने पर विवाहिता को बेरहमी से मारपीट कर किया घायल


वाराणसी (व्यूरो) - 3 अक्टुबर- दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पुरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने एक विवाहिता को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया पड़ोसियों की सुचना पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता का उपचार कराने के बाद बड़ागॉव थाने में पति सहित चार लोगों के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ागॉव थाना क्षेत्र के रैसीपट्टी (मधईपुर) गांव निवासी राजनाथ पांडेय के पुत्री अंजु पांडेय की शादी आज से आठ वर्ष पुर्व चंदौली जनपद के मुगलसरांय थानांतर्गत बहादुरपुर गांव निवासी कमलाकांत के पुत्र निधिकांत से हुई थी शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज में चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। मांग पुरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को तरह तरह की यातनाएं देते रहते थे १९ सितम्बर २०१८ को सांय ४ बजे ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को निर्ममता पुर्वक मारने पीटने लगे जिससे वह लहुलुहान होकर चीखने चिल्लानें लगी विवाहिता की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसकी जान को बचाते हुए मायके वालों को सुचना दिया, विवाहिता ने उपचार के बाद कल स्थानीय थाने में पति, ससुर सहित सास और देवर के विरूद्ध धारा ३२३, ५०४, ५०६, ४९८ ए आई पी सी एवं ३/४ डीपी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है ।

रिपोर्ट -  वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---