रतसर (बलिया) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150 वीं वर्षगांठ व लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर पंचायत भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह प्रभात फेरी रामधुन रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम गांधी जी के प्रिय भजन के साथ हुआ कार्यकर्ताओं ने गांधी जी व शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया, तत्पश्चात एक गोष्ठी का भी आयोजन हुआ जिसमें आज के परिवेश में गांधी जी के विचार सिद्धांत और संस्कार कितना प्रासंगिक है इस विषय पर उपस्थित वक्ताओं ने अपना विचार रखा, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय जी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज में चारों तरफ अराजकता का माहौल बना हुआ है इसमें गांधी जी के सत्य अहिंसा का संदेश महत्वपूर्ण हो जाता है ।इसके साथ ही भारत कृषि प्रधान देश है ।इसलिए लाल बहादुर शास्त्री जी के नारा जय जवान जय किसान को हमेशा याद रखना चाहिए ।भारत का किसान भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम के संजोजकत्व अभिषेक पाण्डेय जिला महासचिव कांग्रेस पार्टी बलिया (सूचना प्रकोष्ठ) शैलेंद्र पांडे, गुड्डू सिंह, जय प्रकाश दुबे, अशोक गोड़, अमित ठाकुर ,रिंकू गुप्ता मुन्ना पांडे, विनोद जी ,खैर उद्दीन अंसारी, सहादत अली ,चौथी कनौजिया सुनील शर्मा आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

