Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: महात्मा गांधी का राजनैतिक जीवन रचना एवं संघर्ष का प्रतीक रहा है- राजधारी सिंह


सिकन्दरपुर (बलिया)  महात्मा गांधी का राजनैतिक जीवन रचना एवं संघर्ष का प्रतीक रहा है, उक्त उद्गार मंगलवार को सिकंदरपुर जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित गांधी जयंती के अवसर पर  विचार गोष्ठी को संबोधित करते पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने कहा कि गांधी जी ने आजादी की लड़ाई में सत्य एवं अहिंसा को आधार बनाकर सत्याग्रह के द्वारा आजादी हासिल करने का संदेश दिया, स्वच्छता उनके जीवन का अभिन्न व मुख्य कार्यक्रम रहा है मलिन बस्तियों में साफ सफाई का पुरजोर अभियान चलाकर गंदगी के विरुद्ध हमेशा आमजनमानस को जागरुक करने का कार्य किया, गांधी जी अपने जीवन मे सदा ऊंच-नीच एवं छुआछूत को समाज का कोढ़ मानते थे, गांधीजी सद्भाव कायम करने के लिए आजीवन प्रयत्नशील रहे। बताया कि गांधी जी के कथनी और करनी में एकरूपता थी जो उन्होंने अपने जीवन में किया, उसे ही जनता से आत्मसात करने के लिए अपील की, गांधी जी नेता से अधिक समाज सुधारक एवं संत थे स्वच्छता, नशा मुक्ति स्वावलंबन एवं नारी सशक्तिकरण के लिए जीवन भर कार्य करते रहे, उनका मत था कि स्वालंबन के बिना आजादी किसी भी किमत पर संभव नहीं है इसलिए चरखा को आजादी का हथियार बनाते हुए उद्घोष कर विदेशी कपड़ों को छोडऩे का मंत्र दिया।

प्रमुख व प्रखर वक्ता के रूप में राजेश कुमार यादव उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर में बताया कि जिस अंग्रेजी राज्य में सूरज नहीं डूबता था तथा लाल टोपी देखकर लोग कोसों दूर भागते थे, गांधी जी के व्यक्तित्व का ही प्रभाव है कि मारेंगे भी नहीं और मानेंगे भी नहीं तथा अपना सर्वस्व निछावर करने की भावना से देश के कोने-कोने तथा समाज के हर वर्ग में कांग्रेसी कार्यकर्ता की फौज तैयार हो गई। 1920-21 जब गांधीजी अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध असहयोग आंदोलन का नारा दिया तो लोग कोर्ट, कचहरी, स्कूल, दफ्तर, एवं मिल आदि के बने सामानों का बहिष्कार करने लगे इस आंदोलन ने अंग्रेजी राज के मूल को हिला कर रख दिया, डॉ विद्यासागर उपाध्याय ने युवा पीढ़ी को गांधी के विचारों को आत्मसात करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का पुरजोर अपील किया।
विचार गोष्ठी को मुख्य रूप से मोहनकांत राय, रियाज अहमद, स्वामी नाथ सिंह, दया शंकर भारती, सुरेश सिंह, दिनेश सिंह, गिरिजेश मिश्रा, सुदामा राय, राकेश कुमार गुप्त, विमलेश राय, अरविंद राय,  बाबूराम वर्मा, रमाशंकर वर्मा ,अमन श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।  सभा का संचालन भोला सिंह (आयोजक) एवं अध्यक्षता परमेश्वर राय ने किया।

रिपोर्ट- संवाददाता राकेश कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---