Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: एक वर्ष से मुकदमें में फरार चल रहे शराब माफिया के विरुद्ध गांव में कराई गई मुनादी


सिकंदरपुर (बलिया)  थाना क्षेत्र के चरवा बरवा गांव में सिकंदरपुर पुलिस ने मंगलवार को पहुंचकर 1 वर्ष से मुकदमें में फरारी चल रहे अभियुक्त गण के विरुद्ध गांव में मुनादी कराई गई एवं 82 सीआरपीसी के अंतर्गत न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त गण के घर पर आदेश की प्रतियां भी चस्पा की गई।  थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अनिल चंद तिवारी ने बताया कि 1 वर्ष पहले थाना क्षेत्र के चरवा बरवा गांव निवासी ललित सिंह पुत्र प्रभुनाथ सिंह व चंचल सिंह पुत्र प्रद्युम्न सिंह के विरुद्ध सिकंदरपुर थाने में भारी मात्रा में पकड़े गए शराब का मुख्य आरोपी बनाया था।

जिसमें न्यायालय द्वारा कई बार नोटिस व वारंट जारी किया गया लेकिन अभियुक्त गण न्यायालय हाजिर नहीं हो रहे थे जिसको लेकर मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर 82 सीआरपीसी के तहत पूरे गांव में मुनादी कराई गई एवं लोगों को अभियुक्त गण के बारे में अवगत कराया गया अगर इसके बाद भी अभियुक्त गण न्यायालय हाजिर नहीं होते हैं तो न्यायालय के आदेश पर 83 सीआरपीसी के अंतर्गत चल अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।  इस दौरान थानाध्यक्ष अनिलचंद तिवारी व चौकी प्रभारी सिकंदरपुर सत्येंद्र कुमार राय के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

रिपोर्ट- संवाददाता ए. के. तिवारी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---