सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण मे रविवार की दोपहर समाजवादी पार्टी विधानसभा सिकन्दरपुर के तत्वाधान मे बुथ स्तरीय सदस्यों का सम्मेलन सिकन्दरपुर विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव की अध्यक्षता मे इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, उपस्थित सभी वक्ताओं ने बारी-बारी से केन्द्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों लूट, हत्या, बलात्कार, छिनैती, फर्जी मुकदमे, पुलिस द्वारा किसानों का उत्पीड़न व युवाओं मे फैलती बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर लगातार हमला बोलते हुए अगले चुनाव मे इस भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने के लिये सभी बुथ कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करने व अपनें अपनें बुथों को मजबूत करने पर बल देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को दृढ़ संकल्प दिलाया गया, वक्ताओं के भाषण के दौरान सपा कार्यकर्ताओं मे गजब का उत्साह देखने को मिला, कार्यकर्ताओं के गगनभेदी पार्टी के नारों से समूचा प्रागंण गुंजयमान हो उठा।
इस कार्यक्रम मे मुख्य वक्ताओं के रूप मे पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व मंत्री मो० जियाउद्दीन रिजवी, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर "विद्यार्थी, जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव व पूर्व विधायक गोरख पासवान आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस कार्यक्रम मे गायक सुरेन्द्र यादव व गाजीपुर से पधारी लोकगायिका साधना पाण्डेय ने अपनें गीत व गानों के माध्यम से समाजवादी पार्टी के समाजवादी नीतियों, कृतियों व उद्दश्यों को उपस्थित जनमानस व कार्यकर्ताओं के बीच बिखेर कर खुब तालियां बटोरी।
इस अवसर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, पूर्व मंत्री नारद राय, बिधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर, अल्ताफ अंसारी, यशपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनंत मिश्रा, रवि यादव, शिव जी त्यागी, जिला महासचिव डॉ मदन राय, राजू पाण्डेय, सुरेंद्र यादव, हरिंद्र पासवान, जितेश कुमार वर्मा, खुर्शीद आलम, चंद्रमा यादव, भीष्म यादव, राजेश यादव, मुन्नीलाल, राजेश पाण्डेय, समेत हजारों की संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव व संचालन वीर बहादुर वर्मा ने किया।



