वाराणसी (व्यूरो) अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत भारतीय तैलिक साहू वैश्य समाज के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दूसरे दिन भी राजातालाब तहसील मुख्यालय पर सामूहिक उपवास रखा उपवास कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी के समय भी महर्षि रमन, महात्मा गांधी, विनोबा भावे, श्रीराम शर्मा सहित अनेक महापुरुषों ने सामूहिक उपवास रखकर संघर्ष शक्ति प्राप्त की थी। हम लोग भी उपवास रखकर प्रार्थना करते हैं कि सरकारों को सद्बुद्धि आए और हमारी प्रमुख मांगों को पूरा करने के लिए सरकारी तंत्र कार्य करें। उपवास कार्यक्रम मे पिछड़ा बनिया वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय संयोजक मुकेश साहू और राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानचंद मोदनवाल ने सत्याग्रहियों को समर्थन दिया और कहा कि ओबीसी आरक्षण में अतिपिछड़ा के लिए अलग कोटा तय करे केंद्र सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के कोटा के भीतर ही अति पिछड़ा वर्ग (MBC) के लिए आरक्षण कोटा तय करने की वकालत की है.
प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने उपवास का नेतृत्व दूसरे दिन भी जारी रखकर कहा कि सरकार से हम यह चाहते है कि जनसंख्या में काफी बड़ा हिस्सा रखने वाले अति पिछड़ा समाज है, लेकिन बिखरे हुए पिछड़ी जाति के इस वर्ग को आरक्षण की नीति का लाभ मिले.
वक्ताओं ने कहा कि आज तक अति पिछड़े वर्ग को कुछ नहीं मिला है। इस वर्ग के हक को इसी वर्ग में ऊपर की श्रेणी में आने वाले लोगों ने हड़प लिया है। अति पिछड़ों की शिकायत रही है कि OBC आरक्षण का अधिक लाभ मजबूत पिछड़ी जातियों के उम्मीदवार ही उठा लेते हैं जबकि अति पिछड़ों की आबादी अपेक्षाकृत अधिक है. अब अति पिछड़ा वर्ग एकजुट हो गया है। उपवास के दौरान शिव कुमार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, ज्ञानचंद मोदनवाल, मुकेश साहू, राजकमल गुप्ता, जयंत गुप्ता,अंकित गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदू गुप्ता, कृष्णबाबू उर्फ बाबू गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी


