Left Post

Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश: गाॅधी अध्यात्मिक और शास्त्री कर्मयोगी थे- डा. रमेश प्रताप सिंह


उदय प्रताप इंटर कालेज के छात्रों ने निकाली स्वच्छता रैली
किया परिसर की साफ सफाई

वाराणसी (व्यूरो) - 2 अक्टूबर।  महात्मा गाॅधी अघ्यात्मिक और शास्त्री कर्मयोगी थे ।  दोनो ही सादा जीवन और उच्च विचार को अपने जीवन में अपनाने वाले थे।  उनकी शिक्षायें आज भी प्रासागिंक है। उनकी शिक्षायें हमारे जीवन में उतरे, इसी माध्यम से हम आज की तारीख में उन्हे याद कर सकते है। स्वच्छता हमारे स्वास्थ्य से जुडा है। आइये हम इसकी शुरूआत अपने विद्यालय और आस पास के वातावरण से करे। नगर की स्वच्छता हमारे नगर की शान हो।’’ उपरोक्त बाते उदय प्रताप इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. रमेश प्रताप सिंह ने सोमवार को राजर्षि सभागार में गाॅधी और शास्त्री की जयंती के अवसर पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए कही। छात्रों को उपप्रधानाचार्य प्रेमनारायण सिंह, गिरीश कुमार सिंह, एवं डा. शरद कुमार श्रीवास्तव ने संबोधित किया। छात्रों की तरफ से रतन सिंह एवं आकाश सिंह चन्देल ने अपनी बात रखी।  कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय भवन पर प्रधानाचार्य द्वारा राष्ट्रीय झण्डा फहराया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. अरविन्द कुमार सिंह ने किया।
इसके उपरांत छात्रों की एक स्वच्छता एवं पर्यावरण रैली विद्यालय परिसर में निकाली गयी जिसमें छात्र स्वच्छता के सन्दर्भ में तख्त्यिा लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली का नेतृत्व सुबासचन्द्र सिंह, भानु प्रताप सिंह, द्विग्विजयनाथ सिंह , गौतम नारायण सिंह, सुरेश सिंह एवं धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने किया। इसके पूर्व छात्रों ने विद्यालय में सफाई अभियान चलाया साथ ही निबन्ध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापकों एवं कर्मचारियों की भागीदारी रही।

रिपोर्ट - वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---