Left Post

Type Here to Get Search Results !

वाराणसी: ग्रामीणों ने सब्जी मंडी तालाब सड़कों पर लगाई झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश

   

ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरुक 

वाराणसी (ब्यूरो)  राजातालाब गांधी जयंती के अवसर पर राजातालाब में मंगलवार को रानीबाजार ग्राम पंचायत में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया।
स्वच्छता अभियान में ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता समेत ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने महाराजा बलवंत सिंह विधि महाविद्यालय स्थित रानी तालाब रानी बाजार सब्जी मंडी सड़कों पर झाड़ू लगाकर आम जनता को स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों से अपने आसपास सफाई रखने की अपील की।
स्वच्छता कार्यक्रम कि अगुआई के तौर पर रानीबाजार के ग्राम प्रधान श्यामजी जायसवाल मौजूद रहे, ग्राम प्रधान श्यामजी जयसवाल ने महात्मा गांधी बापू को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद  स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्वच्छता अभियान सुबह 6:00 बजे से चलकर 9:00 बजे सुबह समापन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़कों, तालाब सब्जी मंडी पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों से अपने आसपास सफाई रखने की अपील की।

इस मौके पर ग्रामीणों के स्वच्छता अभियान की जमकर सराहना की। लोगो ने कहा कि इस ग्राम पंचायत रानीबाजार द्वारा अच्छा काम किया जा रहा है। गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान निकालकर ग्रामीणों ने स्वच्छता का संदेश दिया है। साथ ही खुद भी सड़कों पर साफ-सफाई की, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि हमारा उद्देश्य लोगों को सफाई के प्रति जागरुक करना है। आम जनता से अपने आसपास सफाई रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था। हम उस सपने को साकार करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे।
इस अभियान में ग्राम प्रधान रानी बाजार श्याम जी जायसवाल, समाजसेवी भोला पटेल, बसरूद्दीन हाशमी,  सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता, जितेंद्र उर्फ राजू जायसवाल आदि लोग शामिल रहे।

रिपोर्ट - वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---