सिकंदरपुर (बलिया) आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ रविंद्र वर्मा ने 2 अक्टूबर के उपलक्ष्य में नगर पंचायत कार्यालय पर झंडारोहण किया और गांधी जी के प्रतिमा पर फूल माला अर्पित किया और गांधीजी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारें मे अपने नगर पंचायत की जनता को विस्तार से बताया और उपस्थित सभी को उनके जीवन से सीख व प्रेरणा लेनें के लिये सबसे निवेदन किया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संजय कुमार राव, अत्ताउल्लाह खान, सुनील वर्मा, पवन वर्मा, राजन वर्मा, इसरार हजारी पांडे,वेद वर्मा, रविंद्र वर्मा, असलम शेख, अखिलेश वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

