Left Post

Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश: छोटे छोटे लक्ष्य बनाए तभी मिलेगी बड़े स्तर पर सफलता - पूर्व डी जी सूर्य कुमार शुक्ला



सिगरा स्टेडियम मे खिलाड़ियो का किया सम्मान

वाराणसी (ब्यूरो) छोटे छोटे लक्ष्य बनाए तभी मिलेगी बड़ी सफलता कभी भी गरीबी से हिम्मत न हारे क्योकि जहाँ चाह है वही राह है, यह कहना है उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक होमगार्ड डॉ सूर्य कुमार शुक्ला का, बुधवार को सिगरा स्टेडियम में विभिन्न खेलो के प्रचीक्षुओ को टिप्स देते हुए डॉ शुक्ला ने कहा कि एक समय परीक्षा देने जाने के लिए मेरे पास 50 पैसे नही थे तब  मुझे अपना स्वेटर चाय की दुकान पे गिरवी रखना पड़ा और मैंने कड़कड़ाती सर्दी में मात्र शर्ट पहन कर यू पी एस सी की परीक्षा दी और पास किया।

उन्होंने खिलाड़ियो से कहा कि जब भी आप के दिमाग में नकारात्मक विचार आये तो तुरंत अपने को सकारात्मक कार्य की ओर मोड़ ले। खेल का मैदान हो या पढ़ाई का छेत्र दोनों में शत प्रतिशत प्रदर्शन करने का प्रयास करें आधे मन से किया गया कार्य कभी भी आप को मंज़िल तक पहुचने नही देगा।
प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में उप विजेता रहने वाली वाराणसी टीम को उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि कब आप एक बार लक्ष्य निर्धारित कर ले तो उसे पूरा करना चाहिए।
बुद्धवार की सुबह 8 बजे  सिगरा स्टेडियम पहुचने पर प्रभारी आर एस ओ दिव्या वर्मा और हॉकी वाराणसी की अध्यक्ष नीलू मिश्र ने उनका स्वागत किया उप क्रीड़ाधिकारी मनोज मांझी के कार्यक्रम का संचालन किया व हॉकी के कोच आशिष ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---