Left Post

Type Here to Get Search Results !

रतसर: इज्जतघर का सांसद भरत सिंह ने किया लोकार्पण, ग्रामप्रधान स्मृति सिंह ने सांसद को सौपा 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन


रतसर (बलिया) क्षेत्र के ग्रामसभा रतसर मे स्थित पंचायत भवन पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के सी०एस०आर० योजना के अंतर्गत सत्र- 2018-19  मे ग्रामप्रधान रतसर कलॉ सुश्री स्मृति सिंह के अथक प्रयासों से 7.5 लाख की लागत से निर्मित लज्जाघर (इज्जतघर) शौचालय का लोकार्पण बुधवार की शाम भरत सिंह सांसद बलिया के कर कमलो द्वारा सम्पन्न हुआ, तत्पश्चात एक बैठक का भी आयोजन किया गया, माल्यार्पण स्वागतोपरान्त मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह को मुक्तानंद सिंह (अतुल सिंह) प्रबंधक रतसर इंटर कॉलेज रतसर द्वारा शौर्य का प्रतिक तलवार भेट दिया गया। 
इस अवसर पर प्रांतीय परिषद भाजपा के सदस्य उपेंद्र नाथ पाण्डेय ने क्षेत्र में सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यों का व प्रगति पर चल रहे विकास कार्यों का सम्पूर्ण विवरण सांसद भरत सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया तथा रतसड़ नहर से एकईल टंडवा तक सड़क कार्य के लिए सांसद महोदय के समक्ष मांग रखा साथ ही स्मृति सिंह के द्वारा 35,000 जनसंख्या वाले ग्रामसभा रतसड़ कला मे विकास कार्यो के लिए जनहित में 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सांसद भरत सिंह को सौपा, इस पर सांसद  भरत सिंह ने सभी मांगों को स्वीकार करते हुए सरकार द्वारा चल रहे सभी विकास कार्यों को क्षेत्र में पहुंचाने की हर संभव प्रयास की अपनी वचनबद्धता क्षेत्र के लोगों से किया तथा ग्रामसभा रतसर के सतत विकास के लिये हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेल्स अधिकारी हिंदुस्तान पैट्रोलियम तारकेश्वर कुमार, खंड विकास अधिकारी गड़वार प्रभात कुमार सिंह, अध्यक्ष काशी प्रांत भाजपा कृष्ण बिहारी राय, सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर अरुण सिंह गामा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमिताभ उपाध्याय, धनंजय कुमार सिंह पप्पू, सदस्य क्षेत्र पंचायत व सेक्टर प्रमुख भाजपा सिलोचन यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा प्रेमचंद गुप्ता, प्रबंधक श्रीनाथ गैस एजेंसी रतसर अजीत जयसवाल,अविनाश सिंह, डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद, राहुल जयसवाल, रविंद्र प्रसाद जयसवाल, बबलू लाल श्रीवास्तव व अजय सोनी के साथ काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामप्रधान रतसर कलॉ सुश्री स्मृति सिंह व संचालन एडवोकेट देवानन्द सिंह ने किया।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---