वाराणसी (व्यूरो) दिनांंक 01.10.2018 दिन सोमवार को 11.00 बजे शुभम कुमार सेठ ( पूर्व महामंत्री छात्रसंघ ) श्री हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी के नेतृत्व छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञान प्रकाश वर्मा ( उच्च शिक्षा अधिकारी ) का घेराव किया। व छात्रों ने आक्रोशित होते हुये 24 घंटे के अंदर वेतन रोकने की मांग की।
शुभम कुमार सेठ ने कहा कि 28.09.2018 को ज्ञान प्रकाश वर्मा ( उच्च शिक्षा अधिकारी , वाराणसी) को एक पत्र सौपा गया था। जिसमे श्री हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,वाराणसी के पूर्व कार्यवाहक प्रचार्य जो कि 31 अगस्त 2018 को अधिवर्षता पूरी किये है । और वर्तमान में सत्र लाभ में चल रहे है। एवं कार्यकाल के दौरान इन्होंने छात्रनिधियो के खाते एवं यू. जी. सी के फण्ड में घोर वित्तीय अनियमितता की है। विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्होंने कॉशन मनी की धनराशि को सम्बंधित खाते में जमा नही कराया है और यू. जी. सी. के फण्ड में अकूट धनराशि की हेरा फेरी की है। मुझे यह भी पता चला है कि सत्र लाभ के दौरान 31 अगस्त 2018 से लेकर आज तक वह महाविद्यालय परिसर में नही आये है। जबकि नियमानुसार सत्र लाभ के दौरान सिर्फ आकस्मिक अवकाश ही देय है। जिसमे आज शुभम कुमार सेठ ने विभाग के उपस्थिति रजिस्टर की छायाप्रति एवं वीडियो क्लिप भी उच्च शिक्षा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। और उच्च शिक्षा अधिकारी से आक्रोशित होकर हुंकार भरते हुये कड़े शब्दों में यह भी कहा कि अगर मेरे द्वारा उठाये गये बिंदुओं के अनुसार स्पेशल आडिट या ए. जी. आफ़िस का आडिट कराने की कृपा करें। और जब तक इनके विरुद्ध जांच पूरी न हो। तब तक इनका समस्त देय रोका जाये। और शुभम कुमार सेठ ने उच्च शिक्षा अधिकारी से यह भी कहा कि मेरे द्वारा प्रश्नगत विषयो पर गहनतापूर्वक विचार करे और सितम्बर माह का वेतन भी उनको न दिया जाये। और यदि प्रस्तुत सबूतों के बावजूद भी सितम्बर माह का अगर वेतन डॉ सोहन लाल यादव को दिया गया तो मैं तत्काल मामले की जानकारी संजय अग्रवाल (अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ) व डॉ प्रीति गौतम (निदेशक उच्च शिक्षा इलाहाबाद) को पत्र के माध्यम से देते हुये मा. उच्च न्यायालय के शरण मे जाऊंगा।
घेराव करने वाले में मुख्य रूप से शुभम कुमार सेठ, चंदजीत यादव, सुभाष यादव, अशोक कुमार ( वरिष्ठ छात्र नेता ) , अमित यादव , सौरभ सेठ , रजत यादव , जयप्रकाश सिंह , रितेश सिंह , गौरव यादव , सत्यप्रकाश सेठ, राहुल बिंद, राकेश कुशवाहा, जनार्धन रॉय, आशुतोष सिंह, आदि छात्र उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला वारसी

