Left Post

Type Here to Get Search Results !

वाराणसी: इस जगह यातायात रहेगा प्रतिबंधित


वाराणसी (व्यूरो)  मुख्य परियोजना प्रबन्धक, उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लिमिटेड वाराणसी द्वारा चैकाघाट-लहरतारा मार्ग पर निर्माणाधीन 04 लेन उपरिगामी सेतु के सम्बन्ध में पी.एस.सी. गर्डर कास्टिंग हेतु स्पान संख्या पी 47 से पी 53 के मध्य कार्य किये जाने के दौरान यातायात डायवर्जन हेतु की गयी अपेक्षानुसार सेतु निगम के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को आयोजित गोष्ठी में बनी सहमति पर उपरिगामी सेतु के उक्त कार्य के दौरान सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जनहित में दिनांकः 01/02.10.2018 की रात्रि से दिनांकः 31.12.2018 तक चैकाघाट-लहरतारा उपरिगामी सेतु निर्माण के कार्यस्थल रोड पर आम जनमानस को आवागमन हेतु निम्न प्रकार से यातायात डायवर्जन किया जाने का निर्णय लिया गया हैः- 
1.कैण्ट स्टेशन से अंधरापुल की तरफ आने वाली लेन समस्त प्रकार के वाहनों के लिए प्रतिबन्धित रहेगी। जिन वाहनों को कैण्ट स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया से अंधरापुल की तरफ जाना होगा, वह वाहन रेलवे परिसर बाउन्ड्री के अन्दर की सर्विस रोड से होकर धर्मशाला तिराहा, इंग्लिशिया लाइन तिराहा, मलदहिया, मरीमाई, तेलियाबाग से चैकाघाट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
2.अंधरापुल व रोडवेज की तरफ से कैण्ट स्टेशन की तरफ भारी वाहन ट्रक, बस, डी0सी0एम0 इत्यादि जिनकी ऊॅंचाई 08 फिट से अधिक है, पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेंगी। उक्त मार्ग से 08 फिट से कम ऊॅंचाई के हल्के वाहन आवागमन कर सकेंगे, इसके मध्य आवागमन के दौरान कोई स्टापिंग जोन नहीं होगा, जिसके निमित्त सेतु निगम निर्धारित ऊॅंचाई का मजबूत लोहे का हाईट गेज  नो स्टापिंग जोन का बार्ड लगवायेंगे, ताकि भारी वाहन प्रवेश व आवागमन करने वाले वाहन स्टापिंग न कर सकें।
3.मरीमाई से अंधरापुल के मध्य 03-04 पहिया वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे, केवल 02 पहिया वाहन आवागमन कर सकेंगे तथा 03-04 पहिया वाहन अंधरापुल, चैकाघाट, तेलियाबाग होते हुए मरीमाई की तरफ आवागमन कर सकेंगे।
4.अंधरापुल से मरीमाई की तरफ जाने वाले 03 पहिया व 04 पहिया वाहन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेंगे, जिन वाहनों को अंधरापुल से मरीमाई की तरफ जाना है, ऐसे वाहन चैकाघाट से तेलियाबाग होते हुए मरीमाई होकर गन्तव्य को जा सकेंगे।
5.तेलियाबाग से मरीमाई होते हुए अंधरापुल की तरफ आने वाले 03 पहिया व 04 पहिया वाहन तेलियाबाग से ही मुड़कर चैकाघाट होते हुए अंधरापुल की तरफ जा सकेंगे।
6.कैण्ट की तरफ से आने वाले 02 पहिया वाहन कैण्ट रेलवे स्टेशन के गेट नं0 3 से होकर कालोनी के रास्ते से चैकाघाट की तरफ आ सकेंगे।
7.जनपद आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें पूर्व की भाॅंति पुल के नीचे से रोडवेज बस स्टेशन तक आवागमन कर सकेंगी।
8.जनपद चन्दौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, इलाहाबाद, भदोही की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें चाॅंदपुर तक आयेंगी तथा वहीं पर सवारी उतार कर वहीं से पुनः सवारी भरकर अपने गन्तव्य की तरफ जा सकेंगी।
        
रिपोर्ट -  वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला वारसी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---