Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: गांधी जयंती पर डॉ आशुतोष कुमार गुप्ता ने किया महापुरुषों को याद, व्यक्तित्व व कृतित्व पर की चर्चा


सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के प्रसिद्ध जनरल फिजिशियन एण्ड सर्जन व संजीवनी क्लिनिक के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आशुतोष कुमार गुप्ता ने मंगलवार को गांधी जयंती व लालबहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के विशेष मौके पर संजीवनी क्लिनिक परिसर मे दोनो महापुरुषों के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया।
इस मौके पर सभी को संबोधित करते हुए डॉ आशुतोष ने महात्मा गांधी जी व लालबहादुर शास्त्री के जीवन व उनक व्यक्तित्व, कृतित्व व उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के परिवेश मे गांधी जी और लालबहादुर शास्त्री जी के विचारों को बिना आत्मसात किए एक स्वच्छ और समृद्ध समाज की कल्पना नही की जा सकती, आगे कहा कि ये दोनों महापुरुष समाज और देश के लिये अपने जीवन को सर्वस्व न्यौछावर कर दिया यही भावना अगर हर देशवासियों मे आ जाये तो हमारा देश पुनः सोने की चिड़िया बनने की तरफ अग्रसर हो जायेगा और समाज मे पनपती हर बुराईयों का अंत होना शुरु हो जायेगा, उपस्थित सभी लोगो से निवेदन किया की हर व्यक्ति गांधी जी व शास्त्री जी के संस्कारों को अपने बच्चों मे समाहित कराये ताकि आने वाले समय मे हर बच्चा गांधी व शास्त्री बनकर इस देश का नाम रोशन करते हुए भारत देश को विश्वगुरु बनाने मे अपनी अहम भुमिका अदा कर सके।
इस अवसर पर संजीवनी क्लिनिक परिवार के सभी कर्मचारी गण व स्थानीय क्षेत्र के कई वरिष्ठ लोग मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---