Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्गत प्रधान संघ की बैठक सम्पन्न


सिकंदरपुर (बलिया) तहसील सभागार सिकंदरपुर में तहसील क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों की बैठक शुक्रवार की दोपहर सम्पन्न हुई । जिसमें बिल्थरा रोड विधायक धनंजय कनौजिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1001 नवजोड़ों के विवाह हेतु कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की, इसके तहत तहसीलदार, वीडियो प्रधान संघ के अध्यक्ष के साथ-साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी मौजूद रहे । कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के सामाजिक आर्थिक एवं धार्मिक पहलू पर भी विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें सरकार की योजना के अनुरूप इसे शत प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प किया गया, बेल्थरा रोड विधायक धनंजय कनौजिया ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी ग्राम प्रधानों से निवेदन किया कि वह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में सभी गांवों में जानकारी उपलब्ध कराएं।
बताते चलें कि 10 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1001 नवजोड़ों के सामूहिक विवाह का कार्यक्रम महात्मा गांधी इंटर कॉलेज खंडवा में आयोजित किया गया है, जिसके मुख्य अतिथि सूबें के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।
इस बैठक में मुख्य रूप से बेल्थरा रोड विधायक धन्नजय कनौजिया, समाज कल्याण एडीओ इरशाद अहमद, समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी, वीडियो मनियर नंदलाल कुमार व एसडीएम सिकन्दरपुर राजेश कुमार यादव मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---