Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स एशोसिएशन की बैठक मे लिए गये कई अहम फैसले


सिकन्दरपुर (बलिया) केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स एशोसिएशन इकाई सिकन्दरपुर के द्वारा एक मंथली बैठक एवं सतत शिक्षा कार्यक्रम नगर पंचायत परिसर मे सोमवार की देर शाम आयोजित की गई, जिसमें दवा व्यापारियों के साथ सरकार द्वारा हो रहेे उत्पीड़न, साप्ताहिक बन्दी, एशोसिएशन को मजबूत करने, फार्मासिस्ट की समस्या, सरकारी अफसरों द्वारा परेशान किये जाने आदि संबंधित विषयों व समस्याओं पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद सिह की उपस्थिति मे सभी सदस्यों ने बारी-बारी से अपना पक्ष व सुझावों को सबके सामने रखा तत्पश्चात कई मुद्दों पर सभी सदस्यों से आपसी चर्चा कर बैठक की अध्यक्षता कर रहे आनंद सिंह की उपस्थिती मे आपसी सहमति से कई मुख्य फैसले लिये गये।
इस बैठक मे मुख्य रूप से एशोसिएशन के सदस्य नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र वर्मा, रंजीत राय, रजनीश श्रीवास्तव, रविन्द्र वर्मा, विनीत पाण्डेय उर्फ बिट्टू, अंकित सिंह, अजय तिवारी, सुनिल कुमार, शौकत अली, मयंक श्रीवास्तव, प्रभात जायसवाल, हिमांशु राय, रमेश वर्मा, मंटू राय, अरविन्द राय, उमाशंकर पाण्डेय, गौतम जायसवाल, मनोज यादव, राहुल राय, विनय राय, धर्मेन्द्र तिवारी, चंदन, मनिन्दर गुप्ता, नन्दजी, सुनिल पाठक, श्रीनिवास सिंह, सतीश चन्द्र गुप्ता, शेषमणि शर्मा, अनिल पाठक, अमरजीत यादव, देवेन्द्र यादव, अजय गुप्ता व अशोक कुमार आदि लोग मौजूद रहें, एशोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राय ने सर्वसम्मति से दवा व्यापारियों के हित मे लिये गये कई फैसलों के लिये सभी सदस्यों के सहयोग हेतू सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र वर्मा व संचालन रंजीत राय ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---