वाराणसी (व्यूरो) बड़ागॉव गांव सभा में स्थित नलकुप नंबर ५३ पिछले एक माह से बंद पड़ा हुआ है जिसके कारण सैकड़ो एकड़ फसलें बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है ।
स्थानीय गांव सभा में पश्चिमि छोर पर स्थित नलकुप नंबर ५३ का मोटर जल जाने के कारण इसका संचालन एक माह से ठप पड़ा है । इस ट्युबवेल के द्वारा सैकड़ो एकड़ मे बोई गई फसलें सिंचित होती हैं वर्तमान समय में सबसे महत्वपुर्ण धान की फसल है जिसमें बालियां निकल रही है ऐसे परिवेश में इन्हें सिंचाई जल की आवश्यकता है यदि इस समय पानी नहीं मिला तो धान की फसलों में दाने नहीं पड़ेगे और वह सुख जायेंगी इस संबंध में नलकुप चालक बंश उजागीर का कहना है की नलकुप बंद होने की सुचना कई बार अवर अभियंता को दिया गया लेकिन आज तक समस्या के निराकरण का प्रयास नहीं किया गया । फसलों की क्षति को देखते हुये क्षेत्र के छांगुर दुबे, मुन्ना दुबे, अशोक दुबे, मुलचंद मिश्रा, धुरंधर सिंह, हरिनारायण मौर्या, शिवनाथ मौर्या, दया दुबे, मुन्नर मौर्या, पप्पु सिंह, उमा मौर्या सहित सैकडो़ किसानों ने अविलम्ब नलकुप ठीक कराये जाने की मांग जिलाधिकारी वाराणसी से किया है।
रिपोर्ट - वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

