Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: रामधुन के साथ कांग्रेसी जनों ने निकाला प्रभातफेरी, केन्द्र व राज्य सरकार पर लगाएं गंभीर आरोप


सिकन्दरपुर (बलिया) उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का १५०वीं बर्षगाँठ सप्ताह मनाने के क्रम मे राष्ट्र की एकता अखण्डता सहिष्णुता को समर्पित एक कार्यक्रम क्षेत्र के सिवानकलाँ गांव मे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सच्चिदानन्द तिवारी के नेतृत्व मे गांधी चबूतरा पर आयोजित किया गया, सर्वप्रथम गांधी जी के प्रतिमा सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया तत्पश्चात गांधी चबूतरे पर एक भव्य गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें कांग्रेस के अनेकानेक वक्ताओं ने गांधी जी के कृतित्व, व्यक्तित्व और गांधीजी के विचारों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए उपस्थित जनमानस को उन पर अमल करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब गांधी जी के जन्म की 150वीं वर्षगांठ के रूप में पूरा भारत गांधी उत्सव मना रहा है, हम सब के लिए समग्रता के साथ उनको जानने समझने का बहुत बड़ा शुभ अवसर है समग्रता और समन्वय ही दृष्टि की विशेषता होती है ऐसे में गांधी जी से जुड़े प्रत्यक्ष और परोक्ष दोनों ही प्रकार के कथनी और करनी महत्वपूर्ण है।

इस दौरान सच्चिदानंद तिवारी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर भी जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह आए दिन डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं, उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है, गरीब किसान मरने की कगार पर हैं नहरों में पानी नहीं है, धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच चुकी है और यह सरकार करोड़ों अरबों रुपए विज्ञापन के नाम पर खर्च कर अपने पार्टी को मजबूत करने में लगी है, योगी सरकार पर जोरदार आरोप लगाते हुए कहा कि लखनऊ में खुलेआम एप्पल कंपनी के मैनेजर को गोली मार दी गई पर सूबे का मुख्यमंत्री अभी तक उस परिवार में संवेदना व्यक्त करने तक नहीं गया इससे सिद्ध होता है कि योगी के सोच में आम आदमी के लिए कितनी मानवता और संवेदना है।
गोष्ठी के उपरांत पूरे सिवानकलाँ गांव में "रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम" रामधुन का गान करते हुए सभी कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाला, इस प्रभातफेरी के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी चिलकहर जवाहर चौहान, पूर्व प्रत्याशी सिकंदरपुर हरिशंकर सिंह, नवानगर ब्लॉक अध्यक्ष नजीबुर्रहमान, ब्लॉक अध्यक्ष पंदह विनोद कुमार तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष मनियर हरेराम सिंह, उमेश राय, पीसीसी सदस्य अमरनाथ राम, सिद्धनाथ तिवारी, सचिव मोहन राम, उपाध्यक्ष नवानगर ब्लॉक अशोक राय, डॉ मोती चौहान, जिला सचिव मदन यादव, जिला प्रभारी बलिया रविकांत राय, पूर्व चेयरमैन पीसीसी सदस्य कमलेश कुमार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, युवा नेता सिकन्दरपुर हृदया पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंदह अजीत कुमार श्रीवास्तव व बिहार कांग्रेस प्रदेश सचिव उमाशंकर पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---