रतसर (बलिया) गड़वार ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम जनऊपूर निवासी ब्रम्हदत्त पाण्डेय का निधन सोमवार को मध्यकाल दिन १२ बजे ८४ बर्ष की अवस्था में हो गया, उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही ब्लाक कांग्रेस कमेटी में शोक की लहर दौड़ गयी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय जी ने शोक संदेश में बताया कि श्री बम्हदत्त पाण्डेय जी आजीवन कांग्रेस के लिये समर्पित रहे, उनके न रहने से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को अपु्र्णिय क्षति हुई है ।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें।
शोक संवेदना देने वालों मे शम्भु पाण्डेय, सुनील शर्मा, सदानंद यादव, अभिशेष पाण्डेय, हामिद अंसारी, जिउत यादव आदि कांग्रेसी जन शामिल रहे ।
रिपोर्ट- संवाददाता लोकेश्वर पाण्डेय, रतसर, बलिया

