पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली की लगातार बनी रही नजर
सिकंदरपुर (बलिया) दशहरा के तहत दुर्गा पूजन विसर्जन के दौरान निकलने वाले जुलूस व रावण का पुतला दहन व पिछले साल जुलूस के दौरान हुए तनाव के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन काफी सतर्क रहा, पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली के कुशल निर्देशन मे थानाध्यक्ष अनिलचंद तिवारी व चौकी प्रभारी सत्येन्द्र राय के नेतृत्व मे भारी पुलिस बल समूचे क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर मौजूद रहा, वहीं जुलूस अपने परंपरागत मार्गों से नगर का भ्रमण करते हुए जलपा स्थान, बस स्टेशन चौराहा होकर कठौड़ा घाघरा नदी के किनारे जाकर विलीन हो गया, वही इसके पहले नगर से रावण का पुतला जलालीपुर चौराहे से निकल कर संजय जायसवाल के नेतृत्व में कस्बे का भ्रमण कर बस स्टेशन चौराहे पर पहुंच रावण का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान प्रयाग चौहान , विजय जायसवाल , जयराम पांडेय, मंजय राय, लालबचन शर्मा, लालबचन प्रजापती, डॉ उमेश चन्द, रामबाबू सोनी, डब्लू गुप्ता, मुन्ना बरनवाल, राहुल गुप्ता, अमित गुप्ता, अनूप जायसवाल, दिनेश जायसवाल समेत सैकड़ो की संख्या मे स्थानीय लोग उपस्थित रहे।